1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में Coronavirus के 557 नए केस, अबतक 1012 लोगों ने गंवाई जान

राजस्थान में Coronavirus के 557 नए केस, अबतक 1012 लोगों ने गंवाई जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 28, 2020 01:20 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 01:20 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौतों के साथ शुक्रवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 1012 हो गई।

राजस्थान में Coronavirus के 557...- India TV Hindi
राजस्थान में Coronavirus के 557 नए केस, अबतक 1012 लोगों ने गंवाई जान Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौतों के साथ शुक्रवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 1012 हो गई। वहीं, राज्य में 557 नए संक्रमित सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे तक बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत हुई हैं।

इसके साथ ही संक्रमण के 557 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 76,572 हो गई। फिलहाल 14730 रोगी उपचाराधीन हैं।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत