1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु में एक दिन में में Coronavirus के सर्वाधिक 3,940 नए मामले, कुल संख्या 82,000 हुई

तमिलनाडु में एक दिन में में Coronavirus के सर्वाधिक 3,940 नए मामले, कुल संख्या 82,000 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 28, 2020 07:47 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 07:47 pm IST

तमिलनाडु में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 3,940 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 82,275 हो गई।

coronavirus cases- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

चेन्नई: तमिलनाडु में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 3,940 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 82,275 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

संक्रमण से 54 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,079 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में संक्रमण के 82,275 मामले हैं वहीं 45,537 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1,443 लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

रविवार को नए सामने आए मामलों में अकेले चेन्नई से संक्रमण के 1,992 मामले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।