1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ठाणे में Covid-19 के 1,903 नए मामले, 44 और मरीजों की मौत

ठाणे में Covid-19 के 1,903 नए मामले, 44 और मरीजों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2020 02:44 pm IST,  Updated : Sep 18, 2020 02:44 pm IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 1,903 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल मामले 1.53 लाख के पार चले गए।

ठाणे में Covid-19 के 1,903 नए...- India TV Hindi
ठाणे में Covid-19 के 1,903 नए मामले, 44 और मरीजों की मौत Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 1,903 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल मामले 1.53 लाख के पार चले गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं इस संक्रमण के कारण 44 और लोगों की मौत हो गई । इसके बाद मृतक संख्या 4,053 पहुंच गई है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में फिलहाल 18,564 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि संक्रमण के कुल मामले 1,53,139 है। अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 से ठीक होने की दर 85.23 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.65 फीसदी है। पड़ोसी पालघर जिले में कोरोना वायरस के अबतक 30,884 मामले आ चुके हैं और 597 लोगों की मौत हो चुकी है।

अब तक ठाणे में सर्वाधिक 918 मरीजों की मौत, कल्याण में 750, नवी मुंबई में 681 मरीजों की मौत हो चुकी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत