1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड में Coronavirus के 127 नए केस, संक्रमितों की संख्या 4642 हुई

उत्तराखंड में Coronavirus के 127 नए केस, संक्रमितों की संख्या 4642 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 20, 2020 10:10 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 10:10 pm IST

उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना वायरस से तीन और मरीजों की मौत हो गई जबकि 127 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4642 हो गई।

उत्तराखंड में Coronavirus के...- India TV Hindi
उत्तराखंड में Coronavirus के 127 नए केस, संक्रमितों की संख्या 4642 हुई Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना वायरस से तीन और मरीजों की मौत हो गई जबकि 127 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4642 हो गई। यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को कोविड-19 से तीन और लोगों की मौत होने से प्रदेश में इस महामारी से मृतकों की संख्या 55 पहुंच गई है।

बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 95 नए मामले हरिद्वार जिले में मिले हैं जबकि नैनीताल जिले में नौ और देहरादून तथा उत्तरकाशी जिलों से सात-सात मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में अब तक कुल 3212 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और अभी राज्य में 1338 मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश में कोविड-19 के 37 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत