1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल में तेजी से फैल रहा Coronavirus, एक दिन में रिकॉर्ड 435 केस

पश्चिम बंगाल में तेजी से फैल रहा Coronavirus, एक दिन में रिकॉर्ड 435 केस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2020 09:27 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 09:27 pm IST

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 435 नए मामले सामने आए हैं और 17 लोगों की मौत हुई है। ज्य में पिछले पांच दिन में कोविड-19 के 1,802 मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7738 पहुंच गई।

पश्चिम बंगाल में तेजी...- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में तेजी से फैल रहा Coronavirus, एक दिन में रिकॉर्ड 435 केस Image Source : INDIA TV

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 435 नए मामले सामने आए हैं और 17 लोगों की मौत हुई है। राज्य में पिछले पांच दिन में कोविड-19 के 1,802 मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7738  पहुंच गई। सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में जब कुछ छूट दी तो उस समय 31 मई तक दो महीनों में संक्रमण के मामलों की संख्या 5,501 थी।

सरकारी अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सकों ने कहा कि ‘‘लॉकडाउन नियमों में बिना किसी योजना के छूट’’ और प्रवासियों के बड़ी संख्या में वापस लौटने को इस महामारी के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। कुछ डॉक्टरों का यह भी कहना है कि लॉकडाउन ने अपेक्षित परिणाम नहीं दिए क्योंकि मामलों में वृद्धि के बीच प्रवासियों की आवाजाही की अनुमति दी गई और प्रतिबंधों में अचानक छूट दे दी गई।

शहर में समर्पित कोविड-19 अस्पतालों में से एक के वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, ‘‘इस वृद्धि के लिए न केवल अन्य राज्यों से लोगों की वापसी को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, बल्कि लॉकडाउन मानदंडों में ढील देने के बाद अनावश्यक भीड़ भी बढ़ गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस तरह की आवाजाही के खिलाफ चेतावनी दी थी। पूर्ण बंद कम से कम कुछ सप्ताह तक जारी रहना चाहिए।’’

अकेले कोलकाता में शुक्रवार तक कोरोना वायरस के कुल 2,589 मामले सामने आए थे। मई के मध्य तक मामलों की संख्या एक हजार थी और एक महीने से कम समय में 1,500 से अधिक मामले सामने आये। आसपास के जिलों उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और दक्षिण 24 परगना में भी यही स्थिति थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।