1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: 24 घंटे में 47703 नए केस, 31991 लोग ठीक हुए लेकिन 654 की गई जान

Coronavirus: 24 घंटे में 47703 नए केस, 31991 लोग ठीक हुए लेकिन 654 की गई जान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 28, 2020 09:52 am IST,  Updated : Jul 28, 2020 09:52 am IST

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1.66 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 6.56 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Daily Coronavirus Testing in India crosses 5 lakh mark for...- India TV Hindi
Daily Coronavirus Testing in India crosses 5 lakh mark for 2nd day on Monday Image Source : FRANCE24

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, हालांकि संक्रमण बढ़ने के साथ ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी तेजी आई है लेकिन कोरोना की वजह से हुई मौतों के आंकड़ें में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान आए कोरोना वायरस के नए मामलों और ठीक हुए मामलों के बाद एक्टिव मामलों की संख्या में 17232 की बढ़ोतरी हुई है और देश में अब कोरोनावायरस के कुल एक्टिव मामले बढ़कर 496988 हो गए हैं। कुल मिलाकर देखें तो देश में अब कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1483156 हो गया है। और पिछले 24  घंटे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 47703 नए मामले आए हैं।  

कोरोना के संक्रमण की वजह से देशभर में लोगों की जान जा रही है और मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 654 लोगों की जान गई है और अबतक यह वायरस देश में कुल मिलाकर 33425 लोगों की मौत का कारण बन चुका है। है।

देश में कोरोना के नए मामले आने का रिकॉर्ड बनने के साथ राहत की बात ये है कि अब ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस से 31991 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं। अबतक देशभर में कुल मिलाकर 952743 लोग कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 63.92 प्रतिशत हो गया है।

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए भारत में रिकॉर्डतोड़ टेस्टिंग हो रही है, रोजाना  टेस्टिंग अब 5 लाख के ऊपर बनी हुई है, सोमवार को लगातार दूसरे दिन 5 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं।  भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार शनिवार को देश में 5.28 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं जो एक दिन में अबतक हुए सबसे अधिक टेस्ट हैं। अबतक देश में कुल 1.73 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1.66 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 6.56 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 1.02 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 44.33 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.50 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 24.43 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 87 हजार से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 8.18 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 13 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत