1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में शुरू हुआ कम्युनिटी स्प्रैड? दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिया ये बड़ा बयान

दिल्ली में शुरू हुआ कम्युनिटी स्प्रैड? दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिया ये बड़ा बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2020 11:58 am IST,  Updated : Jun 09, 2020 12:02 pm IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंदर जैन ने कम्युनिटी स्प्रैड को लेकर बड़ा बयान दिया है। जैन के मुताबिक दिल्ली 50 फीसदी पोजेटिव केस की कांटेक्ट ट्रेसिंग नहीं हो पा रही है।

Community Spread of Coronavirus- India TV Hindi
Community Spread of Coronavirus Image Source : AP

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंदर जैन ने कम्युनिटी स्प्रैड को लेकर बड़ा बयान दिया है। जैन के मुताबिक दिल्ली 50 फीसदी पोजेटिव केस की कांटेक्ट ट्रेसिंग नहीं हो पा रही है। यानी 50 फीसदी पोजेटिव लोगों को ये नहीं पता चल रहा है कि वो किस से संक्रमित हुए है। जो कि सीधा सीधा कम्युनिटी स्प्रेडिंग की निशानी है। लेकिन यह तभी कह सकते हैं तब केंद्र इस बात की पुष्टि करे। बता दें कि कोरोना संकट के बीच आज दिल्ली डिजास्टर मैनजेमेंट अथॉरिटी की मीटिंग हो रही है। इस बैठक में तय किया जाएगा कि दिल्ली में कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेडिंग हो रही है या नहीं।

सत्येंद्र जैन का यह बयान उपराज्यपाल की बैठक से ठीक पहले आया है। इस बैठक में सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया भी शामिल है। मीडिया से बातचीत में जैन ने कहा, 'एम्स के डायरेक्टर ने कहा है कि कम्यूनिटी स्प्रेड है। बहुत से लोग ऐसे हैं जिनका सोर्स नहीं पता। अब केंद्र सरकार मानेगी तब ही होगा। दिल्ली में ऐसे कई केस हैं, लगभग आधे केस ऐसे हैं जिनका सोर्स नहीं पता।' बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के केस 30 हजार तक पहुंच चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत