1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस: भीलवाड़ा में 3-13 अप्रैल तक 'महा कर्फ्यू' होगा लागू, सभी कर्फ्यू पास को किया जाएगा निरस्त

कोरोना वायरस: भीलवाड़ा में 3-13 अप्रैल तक 'महा कर्फ्यू' होगा लागू, सभी कर्फ्यू पास को किया जाएगा निरस्त

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2020 04:45 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 04:47 pm IST

राजस्थान के भीलवाड़ा में 3 अप्रैल से महाकर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान 3 से 13 अप्रैल के बीच मीडिया समेत विभन्न संगठनों के लिए जारी कर्फ्यू पास निरस्त कर दिए जाएंगे।

Coronavirus: Curfew will be applicable to all in including media in Rajasthan's Bhilwara from 3 to 1- India TV Hindi
Coronavirus: Curfew will be applicable to all in including media in Rajasthan's Bhilwara from 3 to 13 April Image Source : PTI

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा में कोरोना वायरस के कारण 3 अप्रैल से महाकर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान 3 से 13 अप्रैल के बीच मीडिया समेत विभन्न संगठनों के लिए जारी कर्फ्यू पास को निरस्त कर दिया जाएगा। राजस्थान में रविवार को दो और पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए थे, जिसके बाद राज्य में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 56 हो गई थी। भीलवाड़ा से जो ताजा मामला सामने आया है, वो 53 वर्षीय महिला का है। बांगर अस्पताल में उनका इलाज डॉ. पवन ओला कर रहे थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा था कि वह दिल की मरीज थीं और यहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।

वहीं दूसरा मामला झुंझुनू का है। यह एक 21 वर्षीय युवक है जो 18 मार्च को फिलीपींस से दिल्ली आया था और फिर किराए की टैक्सी से झुंझुनू पहुंचा था। उसे 18 मार्च से 22 मार्च तक घर से बाहर रखा गया था। 23 मार्च को उसे सिंघानिया संस्थान में क्वोरैंटाइन के लिए भेज दिया गया था, जहां 26 मार्च को उसमें कोविड-19 के लक्षण नजर आए। सिंह ने बताया था कि उसके नमूने एसएमएस अस्पताल भेजे गए, जिसकी रिपोर्ट 29 मार्च को पॉजिटिव आई।

अब तक, राज्य में कुल 4,085 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 3,501 निगेटिव आए जबकि 56 पॉजिटिव आए। आज तक जिन 528 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार था, जिसमें सबसे ज्यादा भीलवाड़ा के 258 नमूने भीलवाड़ा के थे। सिंह ने कहा, "यहां अब तक 25 मामले पॉजिटिव आए हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत