आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बदलाव, टॉप 5 के 4 बल्लेबाज इधर से उधर हुए
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बदलाव, टॉप 5 के 4 बल्लेबाज इधर से उधर हुए
आईसीसी ने टेस्ट की नई रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें काफी बदलाव नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि टॉप 5 में से 4 बल्लेबाज इधर से उधर हुए हैं। ट्रेविस हेड काफी वक्त से टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए थे, जो अब वहां से हट गए हैं। उनकी जगह अब हैरी ब्रूक पहले नंंबर पर पहुंच गए हैं।
Published : Aug 20, 2026 01:50 pm IST, Updated : Aug 20, 2026 01:50 pm IST
1/6Image Source : ap
आईसीसी ने टेस्ट की नई रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें काफी बदलाव नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि टॉप 5 में से 4 बल्लेबाज इधर से उधर हुए हैं। ट्रेविस हेड काफी वक्त से टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए थे, जो अब वहां से हट गए हैं। उनकी जगह अब हैरी ब्रूक पहले नंंबर पर पहुंच गए हैं। चलिए देखते हैं कि इस वक्त आईसीसी रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : getty
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी रेटिंग अब 852 की चल रही है। वे बीच एक और दफा पहले नंबर पहुंचे थे, लेकिन फिर उन्हें नीचे आना पड़ा था। अब उन्होंने दूसरे नंबर के बल्लेबाज से अच्छी लीड बना रखी है। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है।
3/6Image Source : getty
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान जो रूट अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्हें भी इस बार रैंकिंग में दो स्थानों का फायदा हुआ है। उनकी रेटिंग 840 की चल रही है। बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद रूट को फिर से कप्तान बनाया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में वे टीम की कमान संभाल रहे हैं।
4/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्हें भी इस बार एक स्थान का फायदा हुआ है। इस वक्त बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसमें स्मिथ खेल रहे हैं। हालांकि सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। उनकी रेटिंग 833 की है।
5/6Image Source : ap
ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड अब सीधे नंबर 4 पर पहुंच गए हैं। वे पहले नंबर पर थे, लेकिन इस बार उन्हें तीन स्थानों का नुकसान हुआ है। उनका बल्ला इस वक्त खामोश है, इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उनकी रेटिंग घटकर 819 की रह गई है।
6/6Image Source : getty
साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा का नंबर 5 पर कब्जा बरकरार है। उनकी रेटिंग 775 की है। यानी टॉप 5 में चार बल्लेबाजों की रैंकिंग बदली है। आने वाले दिनों में इसमें और भी उथल पुथल होती हुई नजर आएगी।