1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में एक शख्स की मौत, 91 नए मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 384 हुई

Coronavirus: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में एक शख्स की मौत, 91 नए मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 384 हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2020 05:46 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 09:18 pm IST

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 21 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 384 हो गई है। यह जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।

Coronavirus: दिल्ली में एक शख्स की मौत, पिछले 24 घंटे में  के 21 नए मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 38- India TV Hindi
Coronavirus: दिल्ली में एक शख्स की मौत, पिछले 24 घंटे में  के 21 नए मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 384 हुई Image Source : ANI

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से एक और शख्स की मौत होने के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर पांच हो गया है। यहां पिछले 24 घंटों में 91 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 384 हो गई है। यह जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कुल 384 मामले में से 259 मामले केवल निजामुद्दीन मरकज से जुड़े हैं। केजरीवाल ने कहा कि जिस शख्स की मौत आज हुई है वह मरकज से जुड़ा था। 

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस की वजह से कुल 5 मौतें हुई है। कल तक 4 थी, पिछले 24 घंटों में एक और मौत हुई है ये मरकज़ में शामिल था। 

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 150 से अधिक मामले दर्ज, हिरासत में लिए गए 3,195 लोग 

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में शुक्रवार को 150 से ज्यादा प्राथमिकियां दर्ज की गयीं तथा 3,195 लोगों को हिरासत मे लिया गया । दिल्ली पुलिस से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी आदेश का उल्लंघन) के तहत 156 प्राथमकियां दर्ज की गयीं।

पुलिस के अनुसार दिल्ली पुलिस कानून की धारा 65 (पुलिस अधिकारियों के तर्कपूर्ण निर्देशों का पालन करने संबंधी) के तहत 3,195 लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि धारा 66 के तहत 365 वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आवाजाही के लिए शुक्रवार को कुल 931 पास जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोराना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को 21 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत