ग्वालियर: ग्वालियर कलेक्टर ने जिले में 22 से 24 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान करने के साथ ही जिले की सीमाएं भी सील कर दी है। इस दौरान सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थाएं बंद रहेंगी। बसें और अन्य यात्री वाहन भी नही चलेंगे। केवल सब्जी, फल, दवाइयां जैसी जरूरी चीजों की दुकानें भी खुली रहेंगी। जिले की सीमाएं भी सील कीं। जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ये आदेश किये जारी।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए विभिन्न तरह के उपाय किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत उन सभी आयोजनों पर रोक लगाई जा रही है जहां पर लोगों की भीड़ जमा होती है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अगले कुछ दिनों तक लोगों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह कर चुके हैं।
कोरोना वायरस के देश में अबतक कुल 283 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 23 लोग ठीक हो चुके हैं।