1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Haryana:नूंह-पलवल में तीन नए मामले, कुल 227 संक्रमितों में 24 विदेशी नागरिक भी शामिल

Coronavirus Haryana:नूंह-पलवल में तीन नए मामले, कुल 227 संक्रमितों में 24 विदेशी नागरिक भी शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2020 07:50 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 07:50 pm IST

हरियाणा के नूंह और पलवल में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले आने के साथ शनिवार को राज्य में कुल मामले बढ़ कर 227 हो गये।

Coronavirus Haryana:नूंह-पलवल में तीन नए मामले, कुल 227 संक्रमितों में 24 विदेशी नागरिक भी शामिल- India TV Hindi
Coronavirus Haryana:नूंह-पलवल में तीन नए मामले, कुल 227 संक्रमितों में 24 विदेशी नागरिक भी शामिल Image Source : INDIA TV

चंडीगढ़: हरियाणा के नूंह और पलवल में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले आने के साथ शनिवार को राज्य में कुल मामले बढ़ कर 227 हो गये। नये मामलों में, नूंह में एक और पलवल में दो व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। राज्य में संक्रमण के कुल मामलों में 24 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के रोजाना बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 137 है। अब तक 88 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक दो लोगों को की मौत हुई है। नूंह में कुल 57, फरीदाबाद (33), गुरूग्राम (32) और पलवल में 32 मामले अब तक सामने आये हैं। पंचकुला जिले में अब तक 17 मामले सामने आ चुके हैं। 

वहीं अगर पूरे देश की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 957 मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हो चुकी है। नए मरीज सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 14,792 हो गए हैं। इन मामलों में से 12 हजार 289 कोरोना वायरस के एक्टिव केस हैं। 2015 मरीज अबतक कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं, जबकि इस बीमारी की वजह से 488 लोगों की मौत हो चुकी है। (इनपुट-भाषा)

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत