1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: कर्नाटक के CM येदियुरप्पा ने राहत कोष में अपना एक साल का वेतन देने का ऐलान किया

Coronavirus: कर्नाटक के CM येदियुरप्पा ने राहत कोष में अपना एक साल का वेतन देने का ऐलान किया

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 01, 2020 11:32 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 11:32 pm IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में कोविड-19 से मुकाबले के लिए एक साल का अपना वेतन 24.10 लाख रुपये दान किया है। 

Coronavirus: कर्नाटक के CM येदियुरप्पा ने राहत कोष में अपना एक साल का वेतन देने का ऐलान किया - India TV Hindi
Coronavirus: कर्नाटक के CM येदियुरप्पा ने राहत कोष में अपना एक साल का वेतन देने का ऐलान किया 

बेंगलुरू: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में कोविड-19 से मुकाबले के लिए एक साल का अपना वेतन 24.10 लाख रुपये दान किया है। येदियुरप्पा ने मंत्रियों, विधायकों, संसद सदस्यों, अधिकारियों के साथ ही आम नागरिकों से इस कोष में अपनी क्षमता के अनुसार दान देने की अपील की है। 

मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश के साथ ट्वीट किया, ‘‘यह बेहद मुश्किल समय है। इसलिए यह जरूरी है कि हम मिलकर इस महामारी का मुकाबला करें। निजी रूप से, मैं एक साल का अपना वेतन सीएमआरएफ कोविड -19 में दान दे रहा हूं। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप इसमें योगदान दें चाहे छोटा योगदान ही सही।’’ 

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव टीएम विजय भास्कर को 24.10 लाख रुपये का चैक सौंपा, जो एक साल की उनकी तनख्वाह है। येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि उप मुख्यमंत्री गोविंद कारजोल ने भी इस कोष में पांच लाख रुपय दिए हैं। येदियुरप्पा ने 25 मार्च को लोगों से राज्य सरकार की मदद के लिए दान देने की अपील की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत