1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown: AIIMS शुरू करेगा टेली-कंसल्टेशन सुविधा, फोन के जरिए डॉक्टर से संपर्क कर सकेंगे मरीज

Lockdown: AIIMS शुरू करेगा टेली-कंसल्टेशन सुविधा, फोन के जरिए डॉक्टर से संपर्क कर सकेंगे मरीज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2020 08:52 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 08:58 pm IST

कोरोना वायरस को लेकर 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते मरीजों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए एम्स एक टेली-कंसल्टेशन सुविधा शुरू करने जा रहा है।

Lockdown:एम्स शुरू करेगा टेली-कंसल्टेशन सुविधा, फोन के जरिए डॉक्टर से संपर्क कर सकेंगे मरीज- India TV Hindi
Lockdown:एम्स शुरू करेगा टेली-कंसल्टेशन सुविधा, फोन के जरिए डॉक्टर से संपर्क कर सकेंगे मरीज Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते मरीजों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए एम्स एक टेली-कंसल्टेशन सुविधा शुरू करने जा रहा है। एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने आज इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे यहां इलाज करा रहे कई पुराने मरीज लॉकडाउन की वजह से अस्पताल नहीं आ पाएंगे। इसलिए गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीज इस सुविधा के द्वारा डॉक्टरों से संपर्क करसकते हैं। 

रणदीप गुलेरिया ने बताया कि एक-दो दिन में इसे चालू कर दिया जाएगा। प्रत्येक विभाग में कुछ डॉक्टर होंगे जो इन रोगियों के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों का समाधान करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत