1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: देश में 3 मई के बाद दो हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, 17 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां

Coronavirus: देश में 3 मई के बाद दो हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, 17 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2020 06:27 pm IST,  Updated : May 01, 2020 09:09 pm IST

देश में 3 मई के बाद दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। 3 मई से लेकर 17 मई तक लोगों को लॉकडाउन में रहना होगा। फिलहाल जो पाबंदियां जारी हैं वो आगे भी जारी रहेंगी।

Coronavirus: 3 मई के बाद देश में...- India TV Hindi
Coronavirus: 3 मई के बाद देश में दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकाडाउन, पाबंदियां जारी रहेंगी

नई दिल्ली: देश में 3 मई के बाद दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। 3 मई से लेकर 17 मई तक लोगों को लॉकडाउन में रहना होगा। फिलहाल जो पाबंदियां जारी हैं वो आगे भी जारी रहेंगी। देशभर में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे वहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बंद रहेंगे। केवल प्रवासियों को ले जाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

देश में कौन का सा जिला रेड जोन कौन सा ग्रीन जोन और कौन ऑरेंज जोन, यहां क्लिक करके देखें पूरी लिस्ट

आपको बता दें कि ये लॉकडाउन का तीसरा चरण होगा। इससे पहले 14 अप्रैल से 3 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया था। वहीं 24 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन हफ्ते यानी 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया था।

लॉकडाउन 3 में क्या रहेगा बंद

Coronavirus: देश में 3 मई के बाद दो हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, 17 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां
Image Source : INDIA TVCoronavirus: देश में 3 मई के बाद दो हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, 17 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां 

रेड जोन वाले इलाके

Coronavirus: 3 मई के बाद देश में दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकाडाउन, पाबंदियां जारी रहेंगी
Image Source : INDIA TVCoronavirus: 3 मई के बाद देश में दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकाडाउन, पाबंदियां जारी रहेंगी

रेड जोन में रहनेवालों लोगों को अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा और घऱ-घर की निगरानी की जाएगी। वहीं ऑरेंज और ग्रीन जोन को रियायत मिलेगी। वहीं ऑरेंज ज़ोन में वाहनों को दो जिलों के बीच सीमित गतिविधियों के लिए अनुमति दी जाएगी। चार पहिये वाले वाहनों में अधिकतम 2 यात्री होंगे, इसके अलावा दो पहिया वाहनों को भी अनुमति होगी। ग्रीन जोन में लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन करते हुए रेड या ऑरेंज जोन जैसी सख्ती नहीं रहेगी और कुछ सीमित गतिविधियों की इजाजत दी जाएगी। ग्रीन जोन के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है कि इन जिलों में 50 फीसदी क्षमता के साथ बसें भी चलाने की इजाजत दी गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत