1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Lockdown: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-सरकार प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध

Coronavirus Lockdown: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-सरकार प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 28, 2020 06:19 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 06:30 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार लॉकडाउन अवधि के दौरान प्रवासी मजदूरों की मुश्किलें दूर करने और उनकी हर तरह की सहायता के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। गृह मंत्री ने कहा कि इसके हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

Amit shah, Home Minister- India TV Hindi
Amit shah, Home Minister Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार लॉकडाउन अवधि के दौरान प्रवासी मजदूरों की मुश्किले दूर करने और उनकी हर तरह की सहायता के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। गृह मंत्री ने कहा कि इसके हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के बाद से बड़ी तादाद में शहरों से गांवों की ओर मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है। इसका एक दृश्य टीवी चैनलों पर शुक्रवार को नजर आया जब गाजीपुर दिल्ली-यूपी बाॉर्डर पर बड़ी तादात में लोग यूपी में दाखिल हुए। मीडिया में खबरें चलने के बाद प्रशासन हरकता में आया लेकिन इन मजदूरों की समस्याओं के आगे प्रशासन भी बेबस महसूस कर रहा था। बाद में यूपी सरकार की तरफ से प्रवासी मजदूरों के लिए बसों के इंतजाम कराए गए। 

आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं से प्रवासी मजदूरों की मदद करने को कहा था। नड्डा ने दिल्ली और मुम्बई के सांसदों से भी बात की और कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये जारी देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान गरीबों को राहत पहुंचाने के कदमों की समीक्षा की ।  नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा था कि विषम परिस्थितियों में जो भी लोग पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं, उन्हें सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। पार्टी कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा और उनके भोजन का भी उचित प्रबंध करें । उन्होंने कहा कि कि देश के हर प्रदेश भाजपा कार्यालय में गरीब लोगों तक भोजन पहुंचाने एवं किसी भी आकस्मिक सहायता के लिए टोल फ्री नंबर की व्यवस्था भी की गई है ताकि समय पर जरूरतमंद लोगों को यथासंभव मदद पहुंचाई जा सके । 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत