1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में lockdown: जानिये, दुनिया की बड़ी न्यूज वेबसाइट्स ने क्या लिखा

भारत में lockdown: जानिये, दुनिया की बड़ी न्यूज वेबसाइट्स ने क्या लिखा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2020 01:19 am IST,  Updated : Mar 25, 2020 01:26 am IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अगले 21 दिन के लॉकडाउन के ऐलान की खबर की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।

Lockdown In India- India TV Hindi
Lockdown In India Image Source : CNN

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अगले 21 दिन के लॉकडाउन के ऐलान की खबर की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। दुनिया भर के प्रमुख न्यूज वेबासाइट्स पर यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित गई है। अमेरिका के न्यूज पोर्टल सीएनएन ने इस खबर को अपनी लीड बनाई है। इस खबर का शीर्षक है - इंडिया ऑर्डर्स नेशनवाइड लॉकडाउन (भारत ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का किया ऐलान)।

इस न्यूज वेबसाइट ने खबर की शुरुआत में पीएम मोदी के भाषण के उस अंश को प्रमुखता दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर अभी 21 दिन नहीं संभले तो देश और आपका परिवार 21 साल पीछे चला जाएगा। सीएनएन ने मोदी के भाषण के उस हिस्से का भी जिक्र किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग ही इस कोरोना वायरस से निपटने का एकमात्र उपाय है।

वहीं दुनिया के बड़े ब्रॉडकॉस्ट समूह बीबीसी ने भी अपनी वेबसाइट पर भारत में लॉकडाउन की खबर को प्रमुखता से छापा है। सीएनएन की तरह ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लॉकडाउन के ऐलान की खबर को बीबीसी ने अपनी लीड स्टोरी बनाई है।

India Lockdown
Image Source : BBCIndia Lockdown

उधर, अमेरिका के एक और बड़े न्यूज पोर्टल वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी लीड खबर के दूसरे पैराग्राफ में पीएम मोदी 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी ऐलान की चर्चा की है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी। कोरोना वायरस से 10 लोगों की जान जा चुकी है जबकि करीब 500 लोग इससे संक्रमित हैं। इस वायरस को लेकर लोगों का भय बढ़ता जा रहा है क्योंकि दुनिया में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 17,000 के करीब पहुंच गई है।

कोरोना वायरस के खतरे के बीच प्रधानमंत्री ने एक हफ्ते से कम समय में दूसरी बार राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये के केंद्रीय आवंटन का भी ऐलान किया। अधिकारियों ने बताया कि बीमारी के फैलने के डर से कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पहले ही 31 मार्च तक बंद की घोषणा कर रेल, सड़क और हवाई यातायात को स्थगित कर दिया था। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं को देशभर में पहुंचाने के लिए माल की ढुलाई जारी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत