1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Lockdown: महाराष्ट्र के गांव में घर से बाहर निकलने वालों को गधे पर घुमाया जाएगा

Coronavirus Lockdown: महाराष्ट्र के गांव में घर से बाहर निकलने वालों को गधे पर घुमाया जाएगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2020 06:36 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 06:36 pm IST

कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को घरों से निकलने से रोकने के प्रयास में महाराष्ट्र के एक गांव में एक अनोखी सजा तय की गई है। गांव में घर से निकलने वालों को गधे पर बिठाकर गांव भर में घुमाया जाएगा। 

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

मुंबई: कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को घरों से निकलने से रोकने के प्रयास में महाराष्ट्र के एक गांव में एक अनोखी सजा तय की गई है। गांव में घर से निकलने वालों को गधे पर बिठाकर गांव भर में घुमाया जाएगा। बीड जिले के केज तहसील की टकली ग्राम पंचायत ने बुधवार को इस सजा की घोषणा की। 

ग्राम पंचायत की अधिकारिक घोषणा के मुताबिक, “सरकारी आदेश का उल्लंघन करते हुए लोग घरों से ना निकलें इसके लिए यह उपाय किया गया है। पहली बार उल्लंघन करने वाले को 500 रुपये का जुर्माना देना होगा और तीसरी बार यह करने वाले को गधे पर बिठाकर घुमाया जाएगा।” आदेश में लोगों से घर पर रहकर सहयोग करने को भी कहा गया है।

आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 386 मामले सामने आए हैं। अब देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1637 हो गई है। (इनपुट-भाषा)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत