1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Lockdown: ड्रोन की मदद से लोगों को बाहर निकलने से रोक रही पुलिस

Coronavirus Lockdown: ड्रोन की मदद से लोगों को बाहर निकलने से रोक रही पुलिस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2020 09:21 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 09:24 pm IST

लॉकडाउन (बंद) के दौरान बाहर निकलने वाले लोगों विशेष रूप से एक जगह से दूसरी जगह जा रहे प्रवासी मजदूरों पर निगरानी रखने के लिए महाराष्ट्र पुलिस ड्रोन कैमरों का प्रयोग कर रही है।

Coronavirus Lockdown: ड्रोन की मदद से लोगों को बाहर निकलने से रोक रही पुलिस - India TV Hindi
Coronavirus Lockdown: ड्रोन की मदद से लोगों को बाहर निकलने से रोक रही पुलिस 

औरंगाबाद: लॉकडाउन (बंद) के दौरान बाहर निकलने वाले लोगों विशेष रूप से एक जगह से दूसरी जगह जा रहे प्रवासी मजदूरों पर निगरानी रखने के लिए महाराष्ट्र पुलिस ड्रोन कैमरों का प्रयोग कर रही है। बंद में परिवहन सुविधा की कमी के कारण कई लोग पुलिस को चकमा देकर खेतों से होते हुए औरंगाबाद जिले में स्थित अपने गांव या गृहनगर जाने की कोशिश कर रहे हैं। 

पुलिस अधीक्षक मोक्षदा पाटिल ने पीटीआई-भाषा को बताया, “इसलिए औरंगाबाद ग्रामीण पुलिस छह ड्रोन कैमरों की मदद से प्रवासी मजदूरों सहित इन लोगों पर निगरानी कर रही है। हम मुख्य सड़क छोड़कर दूसरे रास्तों से जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।” उन्होंने बताया कि ड्रोन की मदद से हम इन लोगों को रोक कर पृथक कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस तकनीक का इस्तेमाल तीन दिनों से किया जा रहा है और इसका परिणाम भी अच्छे हैं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में और दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही कुल संक्रमित लोगों की संख्या 322 पहुंच गई है। (भाषा)

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत