1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Lockdown: राष्ट्रपति कोविंद ने कोरोना वॉरियर्स का आभार जताया

Coronavirus Lockdown: राष्ट्रपति कोविंद ने कोरोना वॉरियर्स का आभार जताया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 20, 2020 06:11 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 06:14 pm IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में अहम भूमिका निभाने वाले सरकारी कर्मचारियों के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रति अपना आभार जताया है।

Coronavirus Lockdown: राष्ट्रपति कोविंद ने कोरोना वॉरियर्स का आभार जताया- India TV Hindi
Coronavirus Lockdown: राष्ट्रपति कोविंद ने कोरोना वॉरियर्स का आभार जताया Image Source : FILE

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में अहम भूमिका निभाने वाले सरकारी कर्मचारियों के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रति अपना आभार जताया है। राष्ट्रपति ने लॉकडाउन को बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की संवेदनशीलता और पेशेवर रवैये की सराहना करते हुए आभार जताया। उन्होंने कोरोना वायरस संकट के दौरान राष्ट्र की सेवा कर रहे नागरिकों, गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक और परमार्थ संगठनों का भी शुक्रिया अदा किया। 

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1553 मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हो गई है। नए मरीजों के सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 17,265 हो गए हैं। 2,546 लोग इस संक्रमण को मात देने में सफल रहे हैं।

 

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत