1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Lockdown: कराची में है पंजाब के अमित की दुल्हन, अधर में लटकी शादी

Coronavirus Lockdown: कराची में है पंजाब के अमित की दुल्हन, अधर में लटकी शादी

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 24, 2020 06:42 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 06:42 pm IST

पंजाब के अमित के लिए शादी टालने का फैसला बेहद मुश्किल बनता जा रहा है क्योंकि उनकी दुल्हन देश में नहीं बल्कि सीमा पार पाकिस्तान के कराची शहर में हैं। 

Marriage- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

गुरदासपुर. कोरोनावायरस के कारण वैसे तो देश-विदेश में कई शादियां टाली गई हैं, लेकिन पंजाब के अमित के लिए शादी टालने का फैसला बेहद मुश्किल बनता जा रहा है क्योंकि उनकी दुल्हन देश में नहीं बल्कि सीमा पार पाकिस्तान के कराची शहर में हैं। फेसबुक पर दोस्ती को प्यार में बदलने वाले अमित और सुमन ने नवम्बर में इस साल जून में शादी करने का फैसला किया था लेकिन अब उन्हें समझ नहीं आ रहा की क्या करें।

अमित ने कहा कि कराची की एक लड़की के साथ प्रेस संबंध में रहना पहले ही आसान नहीं था, जैसे-तैसे हमने अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचाया लेकिन अब कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के कारण हमें समझ नहीं आ रहा की क्या करें। अमित एक निजी कम्पनी में सेल्समैन हैं और सुमन कराची विश्वविद्यालय से एम.फिल कर रही है। अमित ने बताया कि इस कोरोना वायरस संकट के खत्म होते ही उनका परिवार सुमन के परिवार को ‘स्पॉन्सरशिप वीजा’ भेजेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत