1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगले आदेश तक बंद रहेगा लखनऊ का ताज होटल, Corona पॉजिटिव कनिका कपूर ने यहीं पार्टी में की थी शिरकत

अगले आदेश तक बंद रहेगा लखनऊ का ताज होटल, Corona पॉजिटिव कनिका कपूर ने यहीं पार्टी में की थी शिरकत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2020 08:13 pm IST,  Updated : Mar 20, 2020 08:13 pm IST

लखनऊ स्थित होटल ताज अगले आदेश तक बंद रहेगा। कोरोना पॉजिटिव पाई गई सिंगर कनिका कपूर ने इसी होटल में एक पार्टी में शिरकत की थी।

UP Govt- India TV Hindi
Representational Image Image Source : TWITTER

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित होटल ताज अगले आदेश तक बंद रहेगा। कोरोना पॉजिटिव पाई गई सिंगर कनिका कपूर ने इसी होटल में एक पार्टी में शिरकत की थी। इस पार्टी में कनिका कपूर के अलावा कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने भी शिरकत की थी, जिनमें राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सांसद मानवेंद्र सिंह, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप भी शामिल हैं। इन्होंने अपने आपको सेल्फ आईसोलेट कर लिया है।

लखनऊ में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए शहर के कई इलाकों में लॉकडाउन कर दिया है। इसके अलावा 31 मार्च तक तक होटल, कैफे समेत कई प्रतिष्ठान भी बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने जारी आदेश में कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सारे बार, कैफे, लाउंज, हेयर सैलून, ब्यूटी पार्लर आदि 31 मार्च तक के लिए बंद किए गए हैं। लखनऊ में फूड स्टॉल, रेस्टोरेंट, ढाबे, जलपान गृह भी 31 मार्च तक बंद रहेंगे। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत