1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 24 घंटे में कोरोना वायरस के 27,176 नए मामले, 284 लोगों की मौत

24 घंटे में कोरोना वायरस के 27,176 नए मामले, 284 लोगों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2021 11:11 am IST,  Updated : Sep 15, 2021 11:12 am IST

कोविड-19 के 27,176 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,33,16,755 हो गई। वहीं, 284 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,43,497 हो गई।

देश में कोरोना वायरस के 27,176 नए मामले, 284 लोगों की मौत - India TV Hindi
देश में कोरोना वायरस के 27,176 नए मामले, 284 लोगों की मौत  Image Source : PTI

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 27,176 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,33,16,755 हो गई। वहीं, 284 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,43,497 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, लगातार 80 दिन से कोविड-19 के रोजाना 50 हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं। 

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 3,51,087 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.05 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.62 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत