1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: भारत में मरीजों की संख्या बढ़कर 151 हुई, 25 विदेशी नागरिक भी पीड़ित

Coronavirus: भारत में मरीजों की संख्या बढ़कर 151 हुई, 25 विदेशी नागरिक भी पीड़ित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2020 06:18 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 06:18 pm IST

देश में कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है इनमें 25 विदेश नागरिक भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में कोरोना के मरीजों की तादाद 151 बताई गई है। 

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है इनमें 25 विदेश नागरिक भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में कोरोना के मरीजों की तादाद 151 बताई गई है। कोरोना मामलों के बढ़ते आंकड़ों के बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने टीमों को पृथक केन्द्रों का दौरा करने और वहां उपलब्ध सुविधाओं की निगरानी करने का निर्देश दिया है। 

उधर नोएडा में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। हाल में इंडोनेशिया की यात्रा कर लौटे गौतम बुद्ध नगर के एक निवासी को जांच में संक्रमित पाया गया है। जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने कहा कि जिले में कोविड-19 के कुल पुष्ट मामले अब चार हो गए हैं। भार्गव ने एक बयान में कहा, ‘‘नोएडा के सेक्टर 41 में रहने वाले इस व्यक्ति का नमूना चार दिन पहले लिया गया था और जांच में उसे कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उसे इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के राजकीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान (जीआईएमएस) में भर्ती कराया गया है।’’ 

उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के घर और आसपास के क्षेत्रों को संक्रमण-मुक्त किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को भी दो व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जो हाल ही में फ्रांस से लौटे थे। उनमें से एक नोएडा के सेक्टर 78 का, जबकि दूसरा सेक्टर 100 का निवासी है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले दिल्ली के एक निवासी को नोएडा में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत