1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से की अपील- जिस शहर में हैं, कुछ दिन वहीं रहें

Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से की अपील- जिस शहर में हैं, कुछ दिन वहीं रहें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2020 08:02 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 08:08 pm IST

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मेरी सबसे प्रार्थना है कि आप जिस शहर में हैं, कृपया कुछ दिन वहीं रहिए। इससे हम सब इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं।

PM narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi Image Source : PTI

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरा देश तैयार है। इस लड़ाई को जीतने के लिए सरकार लगातार लोगों को सलाह दे रही है। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है, "मेरी सबसे प्रार्थना है कि आप जिस शहर में हैं, कृपया कुछ दिन वहीं रहिए। इससे हम सब इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भीड़ लगाकर हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कृपया अपनी और अपने परिवार की चिंता करिए, आवश्यक न हो तो अपने घर से बाहर न निकलिए।"

पीएम नरेंद्र मोदी ने अगले ट्वीट में कहा, "कोरोना के भय से मेरे बहुत से भाई-बहन जहां रोजी-रोटी कमाते हैं, उन शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। भीड़भाड़ में यात्रा करने से इसके फैलने का खतरा बढ़ता है। आप जहां जा रहे हैं, वहां भी यह लोगों के लिए खतरा बनेगा। आपके गांव और परिवार की मुश्किलें भी बढ़ाएगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत