1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में Coronavirus के 25 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 161 हुई

राजस्थान में Coronavirus के 25 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 161 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2020 05:15 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 05:15 pm IST

 राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नये मामले शुक्रवार को सामने आए। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 161 हो गयी है। टोंक जिले में शुक्रवार को दो मरीज संक्रमित पाये गये जिससे टोंक में संक्रमित मरीजों की संख्या 16 पहुंच हो गई है। 

राजस्थान में Coronavirus के 25 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 161 हुई- India TV Hindi
राजस्थान में Coronavirus के 25 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 161 हुई

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नये मामले शुक्रवार को सामने आए। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 161 हो गयी है। टोंक जिले में शुक्रवार को दो मरीज संक्रमित पाये गये जिससे टोंक में संक्रमित मरीजों की संख्या 16 पहुंच हो गई है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि ये सभी लोग संक्रमित पाये गये लोगों के सम्पर्क में थे। इनमें एक 30 वर्षीय महिला, 9 वर्षीय बालक और तीन युवक 20 वर्ष से लेकर 32 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 25 नये संक्रमित मरीजों से राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 161 पहुंच गई है। 

राजस्थान में सामने आए नये मामलों में तबलीगी जमात से जुड़े महाराष्ट्र के छह व झारखंड के दो व्यक्ति भी हैं। इसी तरह टोंक में तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में आए सात और लोग संक्रमित मिले हैं। दो बीकानेर में और एक व्यक्ति दौसा में संक्रमित पाया गया है। बीकानेर में संक्रमित व्यक्ति ने त्रिपुरा की यात्रा की थी। इनके अलावा, उदयपुर में तीन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि शुक्रवार को हुई है।

सिंह ने कहा कि भीलवाडा में दो लोग वायरस के संक्रमण से मुक्त हो गये है। बीकानेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने बताया कि दोनों संक्रमित पाये गये मरीजों के सम्पर्क में आये लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। 

 

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत