मद्रिद (स्पेन): स्पेन की एक महिला मेडिकल प्रैक्टिशनर ने वीडियो के जरिए वहां की स्थिति बताते हुए भारत से भावुक अपील की है। महिला ने वीडियो में कहा है कि आपके (भारत) यहां अभी बहुत ज्यादा मामले नहीं है। इसका लाभ उठाइए और हालातों को बिगड़ने से पहले संभाल लीजिए। उन्होंने कहा, "मैं यह वीडियो इसलिए बना रही हूं क्योंकि मैं चाहती हूं कि आप उसके लिए तैयार रहें, जो आना वाला है। मैं नहीं बता सकती कि मैं क्या महसूस कर रही हूं, यह कितनी मुश्किल परिस्थिति है और इसने हमें कैसे जकड़ लिया है।
महिला मेडिकल प्रैक्टिशनर ने कहा, "मैं आपको याद दिलाना चाहती हूं कि आपका सिस्टम हमारी (स्पेन) की तरह नहीं है। इसीलिए अगर हम यहां पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। मैं नहीं सोच चाहती कि भारत में क्या होगा अगर यह (कोरोना वायरस) उसी तीव्रता के साथ भारत भी पहुंचता है, जैसे यहां (स्पेन) में आया।" उन्होंने कहा, "प्लीज, प्लीज, प्लीज, परिस्थितियों के बहुत गंभीर होने से बचने के लिए एहतियाती कदम अपना लीजिए।"
उन्होंने कहा, "चीन ने इटली को परामर्श दिया, इटली ने हमें (स्पेन) परामर्श दिया और किसी ने भी उन्हें नहीं सुना। और, अब हम इस स्थिति में हैं इसीलिए प्लीज, हमारी बात सुनें। क्योंकि, परिस्थितियां बहुत ही गंभीर हैं। मरीज अस्पतालों में अकेले हैं, मरीज अकेले मर रहे हैं। हमारे पास जिंदगी बचाने के लिए रिसोर्स नहीं हैं। फिर, भी हम जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "इसीलिए परिस्थितियों के गंभीर रूप से बिगड़ने का इंतजार न करें, जैसे यहां हो गई हैं।
देखिए वीडियो-
स्पेन की इस महिला मेडिकल प्रैक्टिशनर ने बहुत ही भावुक होकर भारत से अपील की है। वीडियो रिकॉर्ड करते हुए उनकी आंखों में आंसू भी थे। उन्होंने वीडियो में कहा, "आप अभी की परिस्थितियों का लाभ उठाएं। अभी आपके यहां बहुत ज्यादा मामले नहीं हैं। उस नुकसान के बारे में सोचिए जो भारत में हो सकता है। प्लीज अपना ख्याल रखें और सभी सुझावों का पालन करें।"