1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Tamilnadu: DMK ने 'अमीरों के रोग' वाली टिप्पणी के लिए पलानीस्वामी की आलोचना की

Coronavirus Tamilnadu: DMK ने 'अमीरों के रोग' वाली टिप्पणी के लिए पलानीस्वामी की आलोचना की

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 17, 2020 03:54 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 03:56 pm IST

द्रमुक पार्टी प्रमुख ने पलानीस्वामी की टिप्पणी को ‘मजाक’ बताया और कहा कि मुख्यमंत्री ऐसी टिप्पणियां करना बंद करें तथा इसके बजाय इस संक्रामक रोग को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाएं।

Coronavirus Tamilnadu: DMK ने 'अमीरों के रोग' वाली टिप्पणी के लिए पलानीस्वामी की आलोचना की- India TV Hindi
Coronavirus Tamilnadu: DMK ने 'अमीरों के रोग' वाली टिप्पणी के लिए पलानीस्वामी की आलोचना की

चेन्नई: द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कोरोना वायरस को ‘अमीरों का रोग’ बताने जाने वाली मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी की टिप्पणी की शुक्रवार को आलोचना की और उनसे इलाज, राहत एवं पुनर्वास के लिए कदम उठाने के अलावा उपकरणों को खरीदने, त्वरित जांच करने के कदम तेज करने की मांग की। द्रमुक पार्टी प्रमुख ने पलानीस्वामी की टिप्पणी को ‘मजाक’ बताया और कहा कि मुख्यमंत्री ऐसी टिप्पणियां करना बंद करें तथा इसके बजाय इस संक्रामक रोग को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाएं। 

स्टालिन ने कहा, ‘‘यह वर्ग भेदभाव पर दुर्लभ खोज है, उन्हें ऐसे चुटकुले कहना बंद करना चाहिए और इसके बजाय कोरोना वायरस को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा था, ‘‘यह अमीर लोगों का रोग है, जो लोग विदेश गए या अन्य राज्य गए, वे इसे लेकर आए। यह यहां पैदा नहीं हुआ।’’ 

विधानसभा में विपक्ष के नेता स्टालिन ने पलानीस्वामी की उस टिप्पणी कि सरकार को उम्मीद है कि तमिलनाडु में नए मामले जल्द ही खत्म हो जाएंगे, का जिक्र करते हुए कहा कि किसी को नहीं पता कि इस पर ‘‘हंसना है या रोना है।’’ गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि जिस तेजी से लोग स्वस्थ हो रहे हैं तो राज्य में नए मामलों की संख्या शून्य हो जाएगी। 

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत