1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: दिल्ली में डॉक्टर समेत तीन मेडिकल स्टॉफ हुए संक्रमित, कुल 21 हुए ऐसे मामले

Coronavirus: दिल्ली में डॉक्टर समेत तीन मेडिकल स्टॉफ हुए संक्रमित, कुल 21 हुए ऐसे मामले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2020 05:43 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 06:04 pm IST

दिल्ली कैंसर इंस्टिट्यूट के एक डॉक्टर सहित कुल तीन स्टॉफ के कोरोना संक्रमिट होने की पुष्टि हुई। अबतक दिल्ली में कुल 21 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे मेडिकल स्टॉफ में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए है।

Delhi doctor medical staff coronavirus positive- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

नई दिल्ली. देश इस समय कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इस जंग में सबसे ज्यादा खतरा मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ को हैं। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में तीन और ऐसे मामले सामने आए, जब दिल्ली कैंसर इंस्टिट्यूट के एक डॉक्टर सहित कुल तीन स्टॉफ के कोरोना संक्रमिट होने की पुष्टि हुई। अबतक दिल्ली में कुल 21 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे मेडिकल स्टॉफ में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए है। इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

केजरीवाल बोले- डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने डॉक्टरों से दुर्व्यवहार करने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कल पता चला कि सफदरजंग अस्पताल की 2 डॉक्टरों के साथ उनके इलाके के लोगों ने ये कहकर दुर्व्यवहार किया कि वो कोरोना का इलाज करती हैं और अपने इलाके में भी कोरोना फैला देंगी। जिस व्यक्ति ने उनके साथ बतमीजी की थी उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत