1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Unlock 1: देश में कोरोना मामलों के दोगुना होने का समय बढ़कर 17.4 दिन हुआ

Coronavirus Unlock 1: देश में कोरोना मामलों के दोगुना होने का समय बढ़कर 17.4 दिन हुआ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jun 20, 2020 07:45 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Coronavirus Unlock 1 Lockdown Breaking India world latest News June 13- India TV Hindi
Coronavirus Unlock 1 Lockdown Breaking India world latest News June 13 Image Source : PTI

दिनभर देश-दुनिया से जुड़ी सभी तरह की खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी न्यूज के साथ। इंडिया टीवी यहां आपको सभी ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप हर पल अपडेट रहें। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। 

इन दिनों पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बहुत परेशान है। दुनियाभर में अभी तक कुल 77.32 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जबकि 4.28 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 39.56 लाख लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। कोरोना संकट में योग गुरु स्वामी रामदेव रोजाना इंडिया इंडिया के विशेष कार्यक्रम में योग के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप कोरोना संकट के समय अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं।

कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें: 

coronavirus Unlock 1 Breaking News 13 June

Auto Refresh
Refresh
  • 8:43 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग जिले में किए गए ऑपरेशन में कोई क्षति नहीं हुई। मारे गए दोनों आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन के थे। गोला बारूद के साथ 2 पिस्तौल और 3 ग्रेनेड बरामद हुए। ऑपरेशन पूरा हुआ।

  • 8:39 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    पंजाब: आज सुबह अमृतसर का शहीद मदन लाल ढींगरा इंटर स्टेट बस टर्मिनल पूरी तरह सुनसान नज़र आया। शुक्रवार को पंजाब सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं जिसके मुताबिक वीकेंड और सार्वजनिक छुट्टी वाले दिनों पर अंतर-ज़िला आवाजाही पर रोक रहेगी, सिर्फ ई-पास धारकों को आवाजाही की अनुमति दी जाएगी

  • 8:37 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    इटली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे

    इटली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इटली में कोरोना वायरस के अब तक कुल 2,36,305 मामले सामने आ चुके हैं। इटली में पहली बार एक्टिव केस की संख्या 30 हजार से नीचे हैं। इटली में पिछले 24 घंटों में 56 लोगों की मौत हुई है। इसको मिलाकर इटली में कोरोना से कुल 34,223 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • 8:19 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    देश में कोरोना मामलों के दोगुना होने का समय बढ़कर 17.4 दिन हुआ

    देश में कोरोना मामलों के दोगुना होने का समय बढ़ा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब 17.4 दिन में मामले दोगुना हो रहे हैं, जो कुछ हफ्ते पहले 15.4 दिन में दोगुना हो रहे थे। 

  • 8:08 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 839 मौतें हुईं, अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 1,14,613 हुआ।

  • 8:07 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    उत्तराखंड: देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में पासिंग आउट परेड के बाद आज भारतीय सेना में 333 अधिकारी शामिल होंगे। परेड में 9 मित्र देशों से 90 जेंटलमैन कैडेट्स समेत 423 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सेना प्रमुख जनरल एम.एम.नरवाने ने परेड का निरीक्षण किया।

  • 7:58 AM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया

    जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आंतवादियों को मार गिराया। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि अभी चल रहे एनकाउंटर में मारे गए दोनों आतकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पढ़ें पूरी खबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत