1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया

 Reported By: Manzoor Mir
 Published : Jun 13, 2020 07:22 am IST,  Updated : Jun 13, 2020 07:22 am IST

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आंतवादियों को मार गिराया। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि अभी चल रहे एनकाउंटर में मारे गए दोनों आतकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Jammu and Kashmir: Two terrorist neutralised in Kulgam's encounter- India TV Hindi
Jammu and Kashmir: Two terrorist neutralised in Kulgam's encounter Image Source : PTI

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आंतवादियों को मार गिराया। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि अभी चल रहे एनकाउंटर में मारे गए दोनों आतकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस और सुरक्षाबलों की तरफ से आतंकियों के खिलाफ यह ऑपरेशन चल रहा है।

Related Stories

कुलगाम जिले के निपोरा में इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच फायरिंग शुरू हुई थी। बता दें कि शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मार गिराए थे। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने पिछले चार दिनों में 14 आतंकवादियों को मार गिराया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के सुगू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुबह इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

शुरुआती मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षाबलों ने तीन और आतंकवादियों को मार गिराया था। शोपियां में चार दिन में यह तीसरी बड़ी मुठभेड़ है। रविवार और सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ दो मुठभेड़ों में हिज्बुल मुजाहिदीन के नौ आतंकवादी मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत