1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, एक दिन पहले मारे गए थे 5 आतंकी

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, एक दिन पहले मारे गए थे 5 आतंकी

 Reported By: Manzoor Mir
 Published : Jun 08, 2020 08:34 am IST,  Updated : Jun 08, 2020 08:34 am IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद अब इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ शोपियां के पिंजोरा इलाके में हुई। 

Jammu and Kashmir four terrorists killed in Shopian by security forces pinjora area- India TV Hindi
Jammu and Kashmir four terrorists killed in Shopian by security forces pinjora area Image Source : PTI

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद अब इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ शोपियां के पिंजोरा इलाके में हुई। अभी आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि शोपियां में हीं सुरक्षाबलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में शीर्ष कमांडर सहित हिजबुल मुजाहिदीन के पांच आतंकवादी मारे गए थे।

Related Stories

खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के रेबान इलाके को घेरकर तलाश अभियान शुरू किया जिसके बाद आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के पांच आतंकवादी मारे गए और उनके शव बरामद कर लिए गए।

पुलिस ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे और माना जा रहा है कि उनमें से एक शीर्ष कमांडर है। प्रवक्ता ने कहा कि अगर कोई परिवार यह दावा करता है कि मारे गए आतंकवादी उनके परिजन हैं तो वे पहचान के लिए सामने आ सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक दस्तावेज और गोलाबारूद बरामद हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से प्राप्त सामग्री को आगे की जांच के लिए रख लिया गया है और इनके अन्य अपराधों में शामिल होने के पहलू से भी जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत