1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार

यूपी के नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2020 08:53 am IST,  Updated : May 29, 2020 08:53 am IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना जारचा पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया।

Noida Police, Noida Encounter, UP Police Encounter- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना जारचा पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। Image Source : TWITTER.COM/NOIDAPOLICE

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना जारचा पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान रवि उर्फ रब्बा के रूप में की गई है और यह लूट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि फरार हुए बदमाश की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग की जा रही है।

‘बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोलियां’

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात थाना जारचा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट की इरादे से घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस ने जांच शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों को रोका तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाई। डीसीपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली रवि उर्फ रब्बा नामक बदमाश के पैर में लगी है। 


’26 मई को भाग निकला था रब्बा’
डीसीपी ने बताया कि रब्बा को गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किया है। डीसीपी ने बताया कि यह बदमाश गाजियाबाद व जनपद गौतम बुद्ध नगर में लूटपाट व अन्य मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि रब्बा के एक साथी मोहित को पुलिस ने 26 मई को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था जबकि रब्बा समेत उसके तीन साथी भाग गए थे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत