1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में दी जा चुकी है कोविड-19 वैक्सीन की 24.93 करोड़ से अधिक खुराक: सरकार

भारत में दी जा चुकी है कोविड-19 वैक्सीन की 24.93 करोड़ से अधिक खुराक: सरकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2021 10:04 pm IST,  Updated : Jun 11, 2021 10:09 pm IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अभी तक दी गई कोविड-19 वैक्सीन की खुराकों की कुल संख्या बढ़कर 24.93 करोड़ से अधिक हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग के 19,49,902 लाभार्थियों को पहली खुराक जबकि इस आयु वर्ग के 72,279 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

Coronavirus update: Over 24.93 crore vaccine doses administered so far, govt says- India TV Hindi
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में दी गई वैक्सीन की खुराकों की संख्या बढ़कर 24.93 करोड़ से अधिक हो गई है। Image Source : PTI

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अभी तक दी गई कोविड-19 वैक्सीन की खुराकों की कुल संख्या बढ़कर 24.93 करोड़ से अधिक हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग के 19,49,902 लाभार्थियों को पहली खुराक जबकि इस आयु वर्ग के 72,279 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। देशभर में वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 18-44 आयु वर्ग के कुल मिलाकर, 3,79,67,237 लोगों ने पहली खुराक और 5,58,862 लोगों ने दूसरी खुराक दी गई है। 

मंत्रालय ने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में से प्रत्येक ने 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी है। शाम सात बजे संकलित एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, देश में दी गई कोविड-19 वैक्सीन की खुराक की कुल संख्या 24,93,16,572 तक पहुंच गई है। 

इस संख्या में 1,00,34,573 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है, 69,44,682 एचसीडब्ल्यू जिन्होंने दूसरी खुराक ली है, अग्रिम मोर्चे के 1,66,29,408 कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) जिन्होंने पहली खुराक प्राप्त की है, 88,08,261 एफएलडब्ल्यू जिन्होंने दूसरी खुराक ली है। वहीं 18-44 आयु वर्ग के 3,79,67,237 और 5,58,862 व्यक्तियों ने क्रमशः पहली और दूसरी खुराक ली है। 

इसके अलावा, 45-60 आयु वर्ग के 7,46,36,068 और 1,18,25,194 लाभार्थियों को क्रमशः पहली और दूसरी खुराक दी गई है जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के 6,21,62,987 और 1,97,49,300 लाभार्थियों को क्रमशः पहली और दूसरी खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि वैक्सीनेशन प्रोग्राम के 147वें दिन (11 जून) को वैक्सीन की कुल 31,50,368 खुराक दी गईं। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत