1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 220 नए मामले, 6 मरीजों की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 220 नए मामले, 6 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2021 11:46 pm IST,  Updated : Feb 25, 2021 11:46 pm IST

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 220 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,11,900 हो गई है।

Chhattisgarh Coronavirus Updates, Coronavirus Updates, Chhattisgarh Coronavirus Deaths- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 220 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 220 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,11,900 हो गई है। संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले दुर्ग जिले से सामने आए हैं, जबकि राजधानी रायपुर में भी 50 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में गुरुवार को 17 लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 6 मरीजों की मौत भी हुई है।

रायपुर में सामने आए 57 नए मामले

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि आज कोरोना वायरस से संक्रमण के 220 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें रायपुर जिले से 57 मामले सामने आए हैं जबकि दुर्ग जिले में 66 नए संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा राजनांदगांव से 9, बालोद से 3, बेमेतरा से 2, कबीरधाम से 2, धमतरी से 6, महासमुंद से 2, गरियाबंद से 5, बिलासपुर से 16, रायगढ़ से 9, कोरबा से 5, जांजगीर-चांपा से 14, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 2, सरगुजा से 5, कोरिया से एक, सूरजपुर से एक, जशपुर से 7, बस्तर से 3, दंतेवाड़ा से 3, कांकेर से एक और बीजापुर से एक मरीज शामिल हैं।

अब तक 3,05,214 लोग हुए ठीक
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,11,900 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में 3,05,214 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, जबकि 2865 मरीज उपचाराधीन हैं। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोविड-19 के 3821 मरीजों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 55391 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है और यहां वायरस के संक्रमण से अब तक 807 लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत