1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में Coronavirus संक्रमण के 368 नए मामले, दो लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में Coronavirus संक्रमण के 368 नए मामले, दो लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2021 10:36 pm IST,  Updated : Feb 25, 2021 10:36 pm IST

मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 368 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,60,681 तक पहुंच गयी।

MP reports 368 new covid cases, 2 deaths- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 368 नए मामले सामने आए। Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 368 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,60,681 तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से दो व्यक्तियों की मौत हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,859 हो गई। यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने बताया कि राज्य के 52 जिलों में से 15 जिलों में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 133 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 70 नये मामले आये। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,60,681 संक्रमितों में से अब तक 2,54,387 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 2,435 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 201 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

वहीं, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,738 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,46,914 हो गई। देश में करीब एक महीने बाद एक दिन में 15 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 138 और मरीजों की वायरस से मौत हुई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,56,705 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को एक दिन में 18,855 नए मामले सामने आए थे और इसके बाद से प्रतिदिन लगातार 15 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे थे।

वहीं, करीब 26 दिन बाद एक दिन में 130 से अधिक लोगों की वायरस से मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,07,38,501 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.21 प्रतिशत हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। देश में अभी कुल 1,51,708 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.37 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। 

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 24 फरवरी तक 21,38,29,658 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,93,383 नमूनों की जांच बुधवार को की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 138 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 80, केरल के 17, पंजाब के सात और कर्नाटक तथा तमिलनाडु के छह-छह लोग थे। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,56,705 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 51,937, तमिलनाडु के 12,478, कर्नाटक के  12,309, दिल्ली के 10,905, पश्चिम बंगाल के 10,256, उत्तर प्रदेश के 8,721 और आंध्र प्रदेश के 7,168 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।