1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 229 नए मामले, 4 मरीजों की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 229 नए मामले, 4 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2021 11:15 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 11:15 pm IST

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 229 नए मामले सामने आए हैं।

Chhattisgarh Coronavirus Updates, Coronavirus Updates, Chhattisgarh Coronavirus Deaths- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 229 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 229 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,08,930 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, संक्रमण के नए मामलों में सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बीते 24 घंटों में वायरस के संक्रमण की वजह से 4 और मरीजों की जान चली गई। इसके साथ ही इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,771 तक पहुंच गई।

‘सबसे ज्यादा 53 नए संक्रमित रायपुर में मिले’

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को संक्रमण के 229 नए मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा 53 नए मामले रायपुर से सामने आए हैं, जबकि दुर्ग में 33, बिलासपुर और रायगढ़ में 23-23, महासमुंद में 17, बलौदा बाजार में 14, सरगुजा में 11, सूरजपुर में 10, राजनांदगांव में 4, बालोद में 8, बेमेतरा में 4, कबीरधाम से 2, धमतरी में एक, कोरबा में 2, गरियाबंद में एक, जांजगीर चांपा में 4, कोरिया में दो, जशपुर में 6, बस्तर में 4, कोंडागांव से एक, कांकेर में 4 और बीजापुर में एक नया संक्रमित मिला है, जबकि अन्य राज्य से एक मरीज आया है।

‘राज्य में चल रहा है 3,255 मरीजों का इलाज’
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कुल मिलाकर 3,08,930 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक 3,01,904 मरीज इलाज के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अभी 3,255 मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के कुल मामलों में रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,549 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और 793 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत