1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Updates: झारखंड में 4 हुई कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या, 3 जमाती भी शामिल

Coronavirus Updates: झारखंड में 4 हुई कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या, 3 जमाती भी शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2020 11:43 am IST,  Updated : Apr 07, 2020 11:43 am IST

ध्यान रहे कि पिछले दिनों रांची के हिंदपीढ़ी इलाके की एक मस्जिद से निकाले गये लोगों में मलेशिया की एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयी थी।

Jharkhand Tablighi Jamaat, Tablighi Jamaat, Covid-19 Updates, Coronavirus Updates- India TV Hindi
संक्रमण की पुष्टि के बाद इस महिला के साथ हिंदपीढ़ी के 6 अन्य लोगों को भी रिम्स में भर्ती करा दिया गया है। AP Representational

रांची: कुछ दिन पहले तक झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी मामला नहीं था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4 तक पहुंच गई है। सिर्फ तबलीगी जमात से ही राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में कोरोना वायरस का दूसरा और झारखंड का तीसरा मरीज मिला है। कोरोना वायरस से संक्रमित यह मरीज एक महिला है। हालांकि 54 साल की इस महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। लेकिन यह महिला कोरोना वायरस से संक्रमित मलयेशियाई युवती के सीधे संपर्क में आई थी।

संक्रमण की पुष्टि के बाद इस महिला के साथ हिंदपीढ़ी के 6 अन्य लोगों को भी रिम्स में भर्ती करा दिया गया है। ध्यान रहे कि पिछले दिनों रांची के हिंदपीढ़ी इलाके की एक मस्जिद से निकाले गये लोगों में मलेशिया की एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयी थी। मलेशिया की उस महिला का राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इलाज चल रहा है। आशंका है कि उसी महिला के संपर्क में आने से इस महिला में भी यह वायरस पहुंचा होगा।

फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है यह महिला अब तक कितने लोगों के संपर्क में आ चुकी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि रिम्स में भर्ती मलेशियाई महिला किन-किन लोगों के संपर्क में आयी थी। इस बात की भी जांच की जा रही है कि यह महिला इस वायरस की चपेट में कैसे आयी। गौरतलब है कि। तबलीगी जमात से जुड़ी मलेशियाई महिला में 31 मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद हजारीबाग के विष्णुगढ़ का एक व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित पाया गया था।

रविवार को बोकारो जिला के चंद्रपुरा स्थित तेलो पंचायत की एक महिला में भी कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। यह महिला बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेकर 18 मार्च को झारखंड लौटी थी। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत