1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में 48 हजार के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, 10 और ने तोड़ा दम

ओडिशा में 48 हजार के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, 10 और ने तोड़ा दम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 11, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 01:52 pm IST

ओडिशा में मंगलवार को बीते 24 घंटों में 1341 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 48 हजार के पार हो गई।

Coronavirus Updates, Coronavirus Odisha Updates, Odisha Coronavirus, Coronavirus- India TV Hindi
ओडिशा में मंगलवार को बीते 24 घंटों में 1341 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

भुवनेश्वर: ओडिशा में मंगलवार को बीते 24 घंटों में 1341 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 48 हजार के पार हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 296 हो गई है। नए मामलों में सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के गृहजनपद गंजम से आए हैं।

नए मामले 29 जिलों से सामने आए

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 3-3 मरीजों की मौत गंजम और खुर्दा जिले में जबकि एक-एक रोगी की मृत्यु सुंदरगढ़, रायगढ़, पुरी और बालेश्वर में हुई है। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा भुवनेश्वर और नबंरगपुर में भी कोरोना संक्रमित एक-एक मरीज की मौत हुई है, लेकिन उनकी मृत्यु का कारण दूसरा है। राज्य में ऐसी मौतों का आंकड़ा बढ़कर 53 हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक, नए मामले 29 जिलों से सामने आए हैं। नए मामलों में से 818 पृथक-वास में रखे लोगों के हैं, जबकि 523 लोग संपर्कों का पता लगाने के दौरान संक्रमित हुए हैं।

सबसे ज्यादा 227 मामले गंजम से
अधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा 227 मामले गंजम से आए हैं जो राज्य का सबसे प्रभावित स्थान बना हुआ है। गंजम के बाद सबसे ज्यादा नए मामले खोर्धा से सामने आए हैं जहां 218 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। वहीं, सुंदरगढ़ से 91 मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 48,796 हो गए हैं। वहीं 33,021 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 15,426 संक्रमित उपचाराधीन हैं। ओडिशा में सोमवार को 23,035 नमूनों की जांच हुई जो आज की तरीख तक सबसे ज्यादा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत