1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: प. बंगाल में दो और पॉजिटिव मामले, मरीजों की संख्या 17 हुई

Coronavirus: प. बंगाल में दो और पॉजिटिव मामले, मरीजों की संख्या 17 हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 28, 2020 08:34 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 09:45 pm IST

पश्चिम बंगाल में आज और दो नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर कुल 17 हो गई है।

Coronavirus: प. बंगाल में दो और पॉजिटिव मामले, मरीजों की संख्या 17 हुई- India TV Hindi
Coronavirus: प. बंगाल में दो और पॉजिटिव मामले, मरीजों की संख्या 17 हुई Image Source : FILE

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आज और दो नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर  कुल 17 हो गई है। इनमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है। आज जिन 2 नए मरीजों का पता चला है वे दोनों मिदनापुर जिले से हैं और कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीज के संपर्क में आने से इन दोनों को करोना का संक्रमण हुआ है।

इससे पहले राज्य में शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 15 हो गई थी। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी बताया था कि संक्रमित पाए गए पांच लोगों में नौ महीने की बच्ची, छह साल की लड़की, 11 साल का लड़का, 27 और 45 साल की महिलाएं शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि 27 वर्षीय महिला हाल में ही दिल्ली गई थी, जहां वह ब्रिटेन के एक व्यक्ति की संपर्क में आ गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत