1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तंबाकू प्रतिबंध संबंधित याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस

तंबाकू प्रतिबंध संबंधित याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस

 Written By: IANS
 Published : Apr 17, 2015 04:15 pm IST,  Updated : Apr 17, 2015 04:17 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में तंबाकू की बिक्री पर लगाई गई रोक को चुनौती देने वाली तंबाकू बनाने वाली कंपनियों की याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया

हाई कोर्ट ने तंबाकू...- India TV Hindi
हाई कोर्ट ने तंबाकू मामले में दिल्ली सरकार को दिया नोटिस

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में तंबाकू की बिक्री पर लगाई गई रोक को चुनौती देने वाली तंबाकू बनाने वाली कंपनियों की याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है।

न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा आयुक्त को नोटिस जारी किया और याचिका पर जवाब मांगा है।

दिल्ली सरकार ने गुटका, खैनी और जर्दा सहित सभी चबाए जाने वाले तंबाकू पर रोक लगा दी है।

30 मार्च को सरकार ने तंबाकू बनाने, संरक्षित रखने, वितरित करने और इसकी बिक्री पर रोक लगा दी थी। यह रोक तंबाकू से बने उन चीजों पर भी लगा दी गई है जिसमें अलग-अलग स्वाद, सुगंध और अन्य उत्पाद मिलाया गया हो।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत