1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. COVID19: पिछले 24 घंटे में 30,570 नए मामले सामने आए, 431 लोगों की मौत

COVID19: पिछले 24 घंटे में 30,570 नए मामले सामने आए, 431 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2021 09:58 am IST,  Updated : Sep 16, 2021 10:27 am IST

कोरोना वायरस के कुल 30,570 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस संक्रमण की चपेट में आकर 431 लोगों की मौत हुई है।

COVID19: पिछले 24 घंटे में 30,570 नए मामले सामने आए, 431 लोगों की मौत- India TV Hindi
COVID19: पिछले 24 घंटे में 30,570 नए मामले सामने आए, 431 लोगों की मौत Image Source : PTI

नई दिल्ली: देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 30,570 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस संक्रमण की चपेट में आकर 431 लोगों की मौत हुई है। केवल केरल में ही 17,681 नए मामले सामने आए हैं और 208 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में कोरोना के 30,570 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,33,47,325 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,42,923 रह गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 431 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,43,928 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,42,923 हुई, जो कुल मामलों का 1.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 8,164 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.64 प्रतिशत है। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 54,77,01,729 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,79,761 नमूनों की जांच बुधवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 1.94 प्रतिशत है, जो पिछले 17 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत है, जो पिछले 83 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,25,60,474, लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 76.57 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत