मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले मंगलवार को बढ़कर 106 पहुंच गए हैं और राज्य में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसकी जानकारी दी। उन्होनें कहा कि घबराने की कोई जरूरत नही है। हमने अभी तक जो भी तैयारी की है, उससे आगे और भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना के मरीज ठीक हो रहे है, ये संतोषजनक बात है। जितने भी निगेटिव रिपोर्ट है, उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में 106 कोरोना पॉजिटिव और 1890 की रिपोर्ट नेगेटिव है। मुम्बई में 12, पुणे 2, और औरंगाबाद में 1 ऐसे कुल 15 जो कोरोनो पॉजिटिव थे उनके रिपोर्ट अब उपचार के बाद नेगेटिव आई है। 106 मरीज में से 2 लोग आईसीसीयू में है। राज्य में अन्य मरीजो की स्थिति सामान्य है। उन्होनें कहा कि जो भी बाहर से आये है, वो हमारे ही लोग है। वो अपने काम को लेकर बाहर गये थे। हमे यहां मानवता नही भूलनी चाहिए और सतर्कता, जागरूक और सावधानी बरतें की जरुरत है।
राजेश टोपे ने बताया कि जितने भी निजी अस्पताल है, उन्होंने अपनी ओपीडी बन्द कर दी है। उनसे मेरा निवेदन है कि वो अपने कर्मचारियों को बुलाये और जो भी आपके पास मरीज आते है, उन्हें चेक करे और उनका इलाज करें। उन्होनें जनता से किसी भी प्रकार से जीवन उपयोगी सामनों को स्टोर ना करने की अपील की है।
उन्होनें कहा कि सभी जिलों के अधिकारियों से हमारी सीधे वीडीओ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत जारी है। सभी जगह पुख्ता इंतजाम किए गए है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम खुद बने खुद के रक्षक और अन्य की भी करे रक्षा करें। राजेश टोपे ने सभी लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस जातपात देखकर आनेवाली बीमारी नही है, वो किसी भी बच्चे, उम्रदराज या किसी भी तरह के व्यक्ति को देखकर नही होता, वो किसी को भी हो सकता है, इसलिए सभी अलर्ट रहे और सावधान रहें। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारा काम कोरोना को हराना है। उन्होनें सभी से आव्हान किया कि हम सभी गुड़ी पडवा के दिन कोरोना वायरस को हराने के लिए संकल्प करें कि हम सभी कोरोना को मिलकर हराएंगे।