1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid-19: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को दी गई प्लाज्मा थैरेपी

Covid-19: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को दी गई प्लाज्मा थैरेपी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 15, 2020 08:00 am IST,  Updated : Dec 15, 2020 08:00 am IST

कोरोना वायरस से संक्रमित हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण पहलू सामान्य हैं और उन्हें प्लाज्मा थैरेपी दी जा रही है।

Anil Vij- India TV Hindi
COVID-19 positive Hry minister Anil Vij's vital parameters normal; undergoing plasma therapy: Doctors Image Source : SOCIAL MEDIA

चंडीगढ़: कोरोना वायरस से संक्रमित हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण पहलू सामान्य हैं और उन्हें प्लाज्मा थैरेपी दी जा रही है। रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल की ओर से सोमवार को जारी चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी।

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (पीजीआईएमसए) के निदेशक रोहतास यादव द्वारा गठित वरिष्ठ चिकित्सकों के एक विशेष चिकित्सा बोर्ड ने सोमवार को विज की जांच की। बुलेटिन में कहा गया है, ''अनिल विज ठीक हैं...और उनके स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण पहलू सामान्य हैं।'' हालांकि इसमें कहा गया है कि मंत्री को बुखार है। उन्हें दिए जा रहे उपचार पर डॉक्टर अच्छी तरह नजर बनाए हुए हैं।

विज (67) पांच दिसंबर को कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। विज ने कोविड-19 के खिलाफ देश में बने टीके कोवैक्सिन के तीसरे चरण के परीक्षण के दौरान टीके की एक खुराक 20 नवंबर को पहले स्वयंसेवक के तौर पर ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत