1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना संकट के बीच 'युनाइटेड सिख्स' ने किया जामा मस्जिद को सैनिटाइज

कोरोना संकट के बीच 'युनाइटेड सिख्स' ने किया जामा मस्जिद को सैनिटाइज

 Reported By: IANS
 Published : May 24, 2020 07:48 pm IST,  Updated : May 24, 2020 07:48 pm IST

देश की राजधानी दिल्ली में सिख समुदाय के एक ऑर्गनाइजेशन 'युनाइटेड सिख्स' ने जामा मस्जिद पहुंचकर पूरी मस्जिद का सैनिटाइजेशन का काम किया।

COVID-19: Sikh Community sanitises Jama Masjid on the eve...- India TV Hindi
COVID-19: Sikh Community sanitises Jama Masjid on the eve of Eid Image Source : IANS

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सिख समुदाय के एक ऑर्गनाइजेशन 'युनाइटेड सिख्स' ने जामा मस्जिद पहुंचकर पूरी मस्जिद का सैनिटाइजेशन का काम किया। इस संगठन के लोगों का कहना है कि वे धार्मिक सद्भाव बढ़ाने के मकसद से सभी धार्मिक स्थलों पर जाकर सैनिटाइजेशन कर रहे हैं। ऐसा करके उन्हें बेहद सुकून का एहसास होता है। इस संगठन ने जामा मस्जिद का सैनिटाइजेशन शनिवार को किया।

संगठन के सदस्य परमिंदर सिंह ने कहा, "हमारे लिए कोई भेदभाव नहीं है, हमारे गुरबाणी गुरुग्रंथ साहिब को लेकर जब हम चलते हैं तो हम मंदिर, मस्जिद या किसी और धर्म में भेदभाव नहीं कर पाते।" उन्होंने कहा, "हमारे पवित्र ग्रंथ में लिखा है कि सभी उस प्रभु के बनाए हुए बंदे हैं। हम जामा मस्जिद ही नहीं, बल्कि गिरजाघरों और मंदिरों में भी सेनिटाइजेशन कर रहे हैं। हमें 50 से 60 दिन हो गए सेनिटाइजेशन करते हुए और आज हम दिल्ली के दो मंदिरों में भी जाएंगे।"

दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने कहा, "देश में इसी बात की जरूरत है कि लोग एक-दूसरे का ख्याल रखें। जिस तरह सिख समुदाय ने जामा मस्जिद का सैनिटाइजेशन किया, यही इस देश की खूबसूरती है। कोरोना वायरस के वक्त हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई की मदद करना बहुत जरूरी है। मैं दुआ करता हूं कि इस देश की यही खूबरसूरती बनी रहे।"

कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध लड़ रहे देश में फिलहाल सभी धार्मिक स्थल पूरी तरह बंद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत