1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में सोमवार को दी गयी 53.67 लाख खुराक, अब तक 47.78 करोड़ डोज: सरकार

देश में सोमवार को दी गयी 53.67 लाख खुराक, अब तक 47.78 करोड़ डोज: सरकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2021 10:07 pm IST,  Updated : Aug 02, 2021 10:07 pm IST

देश भर में सोमवार को वैक्सीन की 53.67 लाख खुराक दी गयी जिसके बाद दी गई कुल डोज की संख्या 47.78 करोड़ से अधिक हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 18 से 44 साल आयु वर्ग में 27,76,234 लोगों को पहली डोज दी गयी जबकि 4,82,253 लोगों को दूसरी डोज दी गयी।

Covid-19 vaccination: Over 47.77 crore doses administered in India so far- India TV Hindi
देश भर में सोमवार को वैक्सीन की 53.67 लाख खुराक दी गयी। Image Source : PTI

नयी दिल्ली: देश भर में सोमवार को वैक्सीन की 53.67 लाख खुराक दी गयी जिसके बाद दी गई कुल डोज की संख्या 47.78 करोड़ से अधिक हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 18 से 44 साल आयु वर्ग में 27,76,234 लोगों को पहली डोज दी गयी जबकि 4,82,253 लोगों को दूसरी डोज दी गयी। इसके अनुसार देश भर में एक मई से शुरू हुये वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के बाद से अब तक 18 से 44 साल आयु वर्ग में देश भर में कुल मिला कर 15,99,07,360 लोगों को पहली डोज जबकि 93,86,280 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 

इसने कहा है कि मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 18 से 44 साल आयु वर्ग में कुल मिला कर एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड एवं पश्चिम बंगाल में दस- दस लाख से अधिक लोगों को 18 से 44 साल आयु वर्ग में कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की 3.14 करोड़ से अधिक खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों में उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि अब तक, सभी स्रोतों के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 49,64,98,050 डोज प्रदान की जा चुकी हैं और 9,84,610 डोज अभी और दी जानी हैं। उसने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की 3,14,34,654 डोज अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं। 

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की अधिक डोज उपलब्ध कराकर वैक्सीनेशन अभियान को तेज किया गया है। राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड वैक्सीन उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत