1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid19: देशभर में 25,404 नए मामले आए, 339 लोगों की मौत, केरल में सबसे ज्यादा 15,058 केस

Covid19: देशभर में 25,404 नए मामले आए, 339 लोगों की मौत, केरल में सबसे ज्यादा 15,058 केस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 14, 2021 10:21 am IST,  Updated : Sep 14, 2021 04:45 pm IST

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 339 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,43,213 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,62,207 हो गई है।

Covid19: देशभर में 25,404 नए मामले आए, 339 लोगों की मौत, केरल में सबसे ज्यादा 15,058 केस- India TV Hindi
Covid19: देशभर में 25,404 नए मामले आए, 339 लोगों की मौत, केरल में सबसे ज्यादा 15,058 केस Image Source : PTI

नई दिल्ली: देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 25,404 नए मामले आए हैं जबकि 339 लोगों की मौत हो गई है, वहीं पिछले 24 घंटे में 37,127 लोग इस घातक संक्रमण से मुक्त हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 339 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,43,213 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,62,207 हो गई है, जो कुल मामलों का 1. 09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 12,062 मामलों की कमी आई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97. 58 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 54,44,44,967 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,30,891 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 1. 78 प्रतिशत है, जो पिछले 15 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2. 07 प्रतिशत है, जो पिछले 81 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। 

देश में अभी तक कुल 3,24,84,159 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 75.22 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत