1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘फ्रीडम 251’ के लिए कंपनी के बाहर जमा हुई भीड़, लगा ‘नो मैन्युल बुकिंग’ का नोटिस

‘फ्रीडम 251’ के लिए कंपनी के बाहर जमा हुई भीड़, लगा ‘नो मैन्युल बुकिंग’ का नोटिस

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 18, 2016 08:03 pm IST,  Updated : Feb 18, 2016 08:04 pm IST

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन ‘फ्रीडम 251’ की गुरुवार को बुकिंग शुरू होते ही इसकी साइट क्रैश हो गई। इसके बाद जब साइट खुली तो पेमेंट मोड पर आकर फिर अटर गई। बुकिंग

ringing bells office- India TV Hindi
ringing bells office

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन ‘फ्रीडम 251’ की गुरुवार को बुकिंग शुरू होते ही इसकी साइट क्रैश हो गई। इसके बाद जब साइट खुली तो पेमेंट मोड पर आकर फिर अटर गई। बुकिंग नहीं होने की वजह से कस्टमर्स कंपनी रिंगिग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड के नोएडा ऑफिस के बाहर जमा हो गए। भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी जिसे देखकर कंपनी को गेट पर यह नोटिस लगाना पड़ा कि बुकिंग का कोई मैन्युल सिस्टम नहीं है।

नोएडा स्थित स्मार्टफोन कंपनी रिंगिंग बेल्स ने भारत का सबसे किफायती स्मार्टफोन 251 रुपये में बाजार में उतारा है। कंपनी के मुताबिक, 3जी हैंडसेट फ्रीडम 251 में 4 इंच का डिसप्ले, क्वालकाम 1.3 गीगाहट्र्ज कोर प्रोसेसर और 1जीबी रैम होगा। 8 जीबी के स्टोरेज सुविधा। एंड्रायड लॉलीपॉप आपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस हैंडसेट में 8जीबी के स्टोरेज की सुविधा होगी जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

कैसा है कैमरा

इसमें 3.2 मेगापिक्सल का रीयर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। साथ ही इसमें 1,450 एमएएच की बैटरी होगी।

‘फ्रीडम 251’ की बुकिंग 24 घंटे के लिए रोकी गई

कंपनी रिंगिंग बेल्स ने फ्रीडम 251 नामक इस फोन के लिये ओवरलोड की वजह से अगले 24 घंटे के लिए आर्डर लेना रोक दिया है। कंपनी ने फोन की कीमत 251 रुपये रखी है।

भारतीय मोबाइल हैंडसेट बाजार में प्रवेश करने वाली नई कंपनी रिंगिंग बेल्स ने मात्र 251 रुपए का फोन पेश किया है जो दुनिया में सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया जा रहा है लेकिन इतनी कम कीमत पर फोन मुहैया कराने की व्यवहार्यता के संबंध में उद्योग जगत में चिंता पैदा हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत