1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में अब तक कोविड-19 टीके की 52.89 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी: स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में अब तक कोविड-19 टीके की 52.89 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी: स्वास्थ्य मंत्रालय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2021 11:34 pm IST,  Updated : Aug 12, 2021 11:34 pm IST

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 18-44 आयुवर्ग में 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी है।

भारत में अब तक कोविड-19 टीके की 52.89 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी: स्वास्थ्य मंत्रालय- India TV Hindi
भारत में अब तक कोविड-19 टीके की 52.89 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी: स्वास्थ्य मंत्रालय Image Source : PTI FILE PHOTO

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में अब तक दी गई कोविड-19 टीकों की कुल खुराक 52.89 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। शाम सात बजे की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को 50 लाख से अधिक (50,77,491) खुराक दी गई। मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को 18 से 44 वर्ष आयु समूह में 27,83,649 लोगों को प्रथम खुराक और 4,85,193 को दूसरी खुराक दी गई।

इसने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत होने के बाद से 18 से 44 वर्ष आयु समूह में कुल 18,76,63,555 लोगों को प्रथम खुराक और 1,39,23,085 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। पांच राज्यों--मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश-- ने 18 से 44 वर्ष आयु समूह में एक करोड़ से अधिक खुराक दी है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 18-44 आयुवर्ग में 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी है। टीकाकरण के 209वें दिन बृहस्पतिवार को कोविड रोधी टीके की 50,77,491 खुराक दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत