1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CVoter Opinion poll: बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में बनेगी अम्मा की सरकार

CVoter Opinion poll: बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में बनेगी अम्मा की सरकार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 01, 2016 07:53 pm IST,  Updated : May 10, 2016 06:42 pm IST

5 राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों में असम में हंग असेंबली का अनुमान है जबकि केरल में LDF वापसी करता नजर आ रहा है।

cvoter- India TV Hindi
cvoter

नई दिल्ली: 5 राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों में असम में हंग असेंबली का अनुमान है जबकि केरल में LDF वापसी करता नजर आ रहा है। इंडिया टीवी के CVoter ओपिनियन पोल में ये अनुमान सामने आए हैं। यह ओपिनियन पोल आज रात इंडिया टीवी पर प्रसारित किया गया।

वहीं पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु की एआईएडीएमके सत्ता पाने की ओर अग्रसर है। ओपिनियन पोल में उन्हें पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना नजर आ रही है। 126 विधानसभा सीटों वाले असम में भाजपा नीत गठबंधन 55 सीटें जीतता नजर आ रहा है जबकि सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को 53 सीटें मिलने का अनुमान है।

तमिलनाडु की स्थिति

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके 234 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 130 सीटों के जरिए पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सत्ता हासिल करती हुई दिख रही है, जबकि डीएमके और कांग्रेस के गठबंधन को 70 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा नीत संगठन को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही हैं, जबकि 34 सीटें अन्य के खाते में जाने का अनुमान है। सी-वोटर के मुताबिक यह पोल मार्च के चौथे हफ्ते में कराया गया है।

अगर वोट फीसद की बात की जाए तो एआईएडीएमके का वोट फीसद गिरकर 39.1 रह सकता है, जबकि पिछली बार यह 51.9 फीसदी रहा था। वहीं डीएमके का वोट फीसद घटकर 31.8 रह सकता है जो कि पिछली दफे 39.5 फीसद था। भाजपा नीत घटक का वोट फीसद बढ़कर 4.1 फीसद तक पहुंचने का अनुमान है जबकि पिछली दफे यह 2.2 फीसद रहा था।

अगली स्लाइड में पढ़ें क्या रहेगी केरल की स्थिति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत